PhD Entrance Exam 2026: UGC NET, एलिजिबिलिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी गाइड | CollegeDekho
PhD (Doctor of Philosophy) भारत में रिसर्च और अकादमिक करियर की सबसे ऊँची डिग्री मानी जाती है। 2026 में PhD एडमिशन के लिए कई एंट्रेंस एग्ज़ाम आयोजित किए जाते हैं। College-Dekho पर हम आपको लेटेस्ट अपडेट्स, गाइडेंस और फ्री रिसोर्सेज उपलब्ध कराते हैं ताकि आप अपनी PhD जर्नी को सही दिशा में शुरू कर सकें। UGC के नए नियमों के अनुसार अब PhD एडमिशन का मुख्य आधार UGC NET स्कोर है, जिसे अधिकांश यूनिवर्सिटीज़ और रिसर्च संस्थान प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, कुछ संस्थानों में बिना NET के भी PhD एडमिशन के अवसर मौजूद हैं, जैसे कि यूनिवर्सिटी-स्तरीय एंट्रेंस टेस्ट या इंटरव्यू आधारित चयन। सही जानकारी और गाइडेंस के साथ आप इस जटिल प्रक्रिया को सरल बना सकते हैं और अपनी रिसर्च जर्नी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।
PhD एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (2026) – UGC नियमों के अनुसार
UGC (Minimum Standards and Procedure for Award of PhD Degree) Regulations, 2022 (जो 2026 में भी लागू हैं) के मुताबिक, PhD प्रोग्राम में admission के लिए मुख्य योग्यता निम्नलिखित है। ये सभी UGC-अप्रूव्ड यूनिवर्सिटी और कॉलेजों पर लागू होता है:
मास्टर्स डिग्री आधारित एलिजिबिलिटी (मुख्य रास्ता)
- एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री (MA, MSc, MCom, MTech, MBA आदि) पूरी की हो।
- जनरल/OBC/EWS कैटेगरी: 55% मार्क्स या UGC 10-पॉइंट स्केल पर ‘B’ ग्रेड (या समकक्ष CGPA)।
- SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/PwD/अन्य रिजर्व्ड कैटेगरी: 50% मार्क्स या समकक्ष ग्रेड (5% की छूट)।
ये डिग्री UGC द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। विदेशी यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री भी स्वीकार्य है (equivalence सर्टिफिकेट के साथ)।
1-ईयर मास्टर्स डिग्री वाले कैंडिडेट्स
- अगर आपके पास 1-ईयर (2-सेमेस्टर) मास्टर्स डिग्री है, तो उसके लिए 4-ईयर (8-सेमेस्टर) बैचलर्स डिग्री पूरी की होनी चाहिए।
- न्यूनतम 55% मार्क्स (या ‘B’ ग्रेड) बैचलर्स में।
- ये NEP 2020 के तहत संभव है।
- 4-ईयर बैचलर्स डिग्री से डायरेक्ट PhD (नया UGC नियम)
- 4-ईयर (8-सेमेस्टर) बैचलर्स डिग्री (किसी भी डिसिप्लिन में) पूरी की हो।
- न्यूनतम 75% मार्क्स (या समकक्ष CGPA 7.5/10)।
- ये रिसर्च-ओरिएंटेड कैंडिडेट्स के लिए डायरेक्ट एंट्री देता है – मास्टर्स की जरूरत नहीं।
- 3-ईयर बैचलर्स वाले कैंडिडेट्स को ये ऑप्शन नहीं मिलता; उन्हें मास्टर्स पूरा करना पड़ता है।
- M.Phil. डिग्री होल्डर्स
- अगर आपके पास M.Phil. डिग्री है (कम से कम 55% मार्क्स या ‘B’ ग्रेड के साथ), तो PhD में एलिजिबिलिटी मिलती है।
कई यूनिवर्सिटी में M.Phil. वाले को एंट्रेंस एग्जाम से छूट मिल सकती है (डायरेक्ट इंटरव्यू)।कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं (PhD admission में) – कामकाजी प्रोफेशनल्स भी पार्ट-टाइम PhD कर सकते हैं।
भारत में कई प्रमुख प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऐसी हैं जहाँ पीएचडी एडमिशन के लिए UGC NET अनिवार्य नहीं होता। ये विश्वविद्यालय अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू और रिसर्च प्रपोजल के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करते हैं। 2026 में भी कई निजी संस्थान मेरिट और इंटरनल एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर प्रवेश देने की संभावना रखते हैं।अमिटी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), SRM यूनिवर्सिटी, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, शिव नाडर यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान अपने स्तर पर PhD Entrance Test आयोजित करते हैं। इन विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक आवश्यक होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाती है।हालांकि NET अनिवार्य नहीं होता, फिर भी यदि उम्मीदवार NET/JRF योग्य है तो उसे प्राथमिकता मिल सकती है। प्रवेश प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट, इंटरव्यू और रिसर्च प्रपोजल प्रस्तुति शामिल हो सकती है।
PhD Admission Process 2026 ( चयन प्रक्रिया )
| Stage | Admission Step | Process Details |
|---|---|---|
| Stage 1 | Application Form Submission | Candidate को संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। |
| Stage 2 | Entrance Test / UGC NET Score | प्रवेश UGC NET / CSIR NET / GATE स्कोर या यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर। |
| Stage 3 | Shortlisting | Entrance Test या NET स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी। |
| Stage 4 | Interview / Viva | रिसर्च इंटरेस्ट और विषय ज्ञान का मूल्यांकन। |
| Stage 5 | Research Proposal | उम्मीदवार द्वारा रिसर्च प्रपोजल प्रस्तुत किया जाता है। |
| Stage 6 | Final Merit List | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों पर अंतिम चयन। |
| Stage 7 | Admission Confirmation | दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने के बाद प्रवेश सुनिश्चित। |
बिना UGC NET के PhD Admission देने वाली प्रमुख प्राइवेट यूनिवर्सिटी (2026 सेशन)
ये सभी UGC-अप्रूव्ड संस्थान हैं और PhD डिग्री पूरी तरह वैलिड रहती है। इनमें NET अनिवार्य नहीं होता – अपना एंट्रेंस टेस्ट, इंटरव्यू या मेरिट पर admission मिलता है। अधिक जानकारी के लिए CollegeDekho पर टॉप प्राइवेट PhD कॉलेज देखें।
- Amity University (Noida, Jaipur ,lukhnowकैंपस सहित):अपना PhD Entrance Test (PET) लेती है। NET क्वालिफाई करने वाले exempt हो सकते हैं, लेकिन बिना NET के भी PET + इंटरव्यू + रिसर्च प्रपोजल पर admission मिलता है। January 2026 सेशन ओपन है।
- Lovely Professional University (LPU) (Punjab):LPUNEST (PhD) एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करती है। बिना NET के LPUNEST देकर admission + स्कॉलरशिप पॉसिबल है। NET वाले exempt हो सकते हैं।
- Sharda University (Greater Noida):अपना PhD Entrance Test और इंटरव्यू। NET अनिवार्य नहीं – टेस्ट + इंटरव्यू पर चयन।
- SRM Institute of Science and Technology (Chennai और अन्य कैंपस):अपना SRM PhD Entrance Test या इंटरव्यू बेस्ड प्रोसेस। NET नहीं जरूरी।
- Manipal Academy of Higher Education (Manipal/Jaipur कैंपस):All India ऑनलाइन PhD Entrance Test। NET अनिवार्य नहीं – टेस्ट + इंटरव्यू पर admission।
- Shiv Nadar University (Greater Noida):अपना PhD Entrance Test और इंटरव्यू। NET क्वालिफाई करने वाले को प्राथमिकता, लेकिन बिना NET के भी मेरिट + इंटरव्यू पर संभव।
समय पर आवेदन करना, एक मजबूत और स्पष्ट रिसर्च प्रपोजल तैयार करना तथा प्रवेश प्रक्रिया की गहन तैयारी सफलता की मुख्य कुंजी है। College-Dekho आपके इस महत्वपूर्ण निर्णय में हर कदम पर साथ है – हम आपको लेटेस्ट अपडेट्स, फ्री काउंसलिंग, सटीक यूनिवर्सिटी चयन और पूरी गाइडेंस प्रदान करते हैं। रजिस्टर करें, अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सर्वोत्तम विकल्प चुनें तथा अपनी PhD यात्रा को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक शुरू करें